search

नेपाल में माउंट एवरेस्ट इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

deltin33 2025-10-30 19:24:59 views 1272
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में माउंट एवरेस्ट इलाके के पास बुधवार सुबह एक निजी एयरलाइन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं। एल्टीट्यूड एयर के हेलीकॉप्टर में कोई यात्री सवार नहीं था। यह लुकला से खुंबू क्षेत्र के लोबुचेम में फंसे पर्यटकों को बचाने के मिशन पर था, तभी यह हादसा हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोलुखुंबू जिला पुलिस कार्यालय के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कैप्टन विवेक खड़का द्वारा संचालित हेलीकाप्टर भारी बर्फबारी के कारण उतरने का प्रयास करते समय फिसल गया। हेलीकॉप्टर दो टुकड़ों में टूट गया। पायलट को चिकित्सा परीक्षण के लिए लुकला ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मंगलवार और बुधवार को भारी बर्फबारी के कारण मस्तंग, अन्नपूर्णा क्षेत्र और एवरेस्ट क्षेत्र सहित पहाड़ी इलाकों में कई ट्रेकर्स फंस गए थे।वहीं, भारी बर्फबारी के कारण चीन के तिब्बत क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट पर एक लोकप्रिय पर्वतारोहण स्थल को बंद कर दिया गया है। डिंगरी काउंटी स्थित झूफेंग चोटी अगली सूचना तक बंद कर दी गई है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: अश्वेत महिला की हत्या का दोषी पाया गया पूर्व अमेरिकी अधिकारी, मिल सकती है 20 साल की सजा

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131