search
 Forgot password?
 Register now
search

पहाड़ से आफत बनकर कार पर गिरी चट्टान सनरूफ से टकराई, महिला की मौत

LHC0088 2025-10-30 20:37:01 views 939
  

कार की सनरूफ से टकराई चट्टान।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ताम्हिनी घाट में एक हादसे में महिला की जान चली गई। पहाड़ी रास्ते जा रही कार पर अचानक एक चट्टान गिर गई और सनरूफ को तोड़ते हुए महिला के ऊपर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये महिला पुणे से मानगांव जा रही थी, तभी कार पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्थर से सनरूफ टूट गई और सीधा पैसेंजर सीट पर बैठी महिला पर जा गिरा। महिला की पहचान 43 साल की स्नेहल गुजराती के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र में हादसों का दौर

एक अलग घटना में बुधवार सुबह मुंबई से जालना जाते समय समृद्धि हाईवे पर एक प्राइवेट लग्जरी बस में आग लग गई। यह घटना हाईवे के नागपुर लेन पर सुबह करीब 3 बजे हुई। बस में ड्राइवर और उसके असिस्टेंट के अलावा 12 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत बस खाली कर दी और यात्रियों की जान बचाई।

इस महीने की शुरुआत में 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक के खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि एक मिनी ट्रक में करीब 40 लोग सवार थे और एक तीर्थस्थल से लौट रहा था, तभी उसके ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक 200 फुट गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें: क्या कोई तीसरी गाड़ी भी थी शामिल? कुरनूल बस अग्निकांड में पुलिस को इस बात का है शक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com