search

Jharkhand Politics: एक्शन मोड में बाबूलाल मरांडी, दो दिग्गज नेताओं को BJP से निकाला

Chikheang 2025-10-31 00:07:12 views 1277
  

बाबूलाल मरांडी।



राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने पत्र जारी कर पूर्वी सिंहभूम जिला के चार पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से बाहर करने की जानकारी दी है। घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ पाया गया है।

निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा घाटशिला मंडल भाजपा के अध्यक्ष कौशिक कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर करने की जानकारी दी गई है। कौशिक कुमार घाटशिला उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ प्रचार में शामिल पाए गए।
घाटशिला उपचुनाव से पहले झामुमो ने दिया भाजपा को जोरदार झटका

दूसरी ओर, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 11 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को उस समय रणनीतिक बढ़त हासिल की, जब पूर्वी सिंहभूम जिले के भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से जुड़ी नाराजगी का सीधा परिणाम बताया जा रहा है। बाबूलाल सोरेन पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र है। यह घटना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो रही है, क्योंकि घाटशिला सीट पर स्थानीय भाजपा नेताओं का असंतोष अब झामुमो के पक्ष में जाता दिख रहा है। झामुमो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह शामिल हैं। इन सभी ने हेमंत सोरेन के हाथों सदस्यता ली।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी तथा पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू उपस्थित रहीं। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी में स्थानीय मुद्दों की अनदेखी हो रही थी। हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर वे झामुमो में शामिल हो रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244