search

जावेद हबीब और उनके बेटे को बयान दर्ज कराने के ल‍िए बुलाया जाएगा थाने, जारी हो चुका है लुकआउट नोटिस

Chikheang 2025-10-31 01:08:26 views 963
  



जागरण संवाददाता, संभल। जावेद हबीब उसके बेटे ओनस और संभल के ही मुहल्ला नई सराय निवासी सैफुल खिलाफ पुलिस ने रायसत्ती थाने में 32 प्राथमिकी दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है, ताकि वह विदेश न भाग सकें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते 15 अक्टूबर को रायसत्ती थाना पुलिस की टीम जावेद हबीब के दिल्ली में फ्रेंड्स कालोनी स्थित आवास पर पहुंची थी, जहां से दोनों पिता पुत्र पहले ही निकल चुके थे। जिसमें पता चला कि पूरा परिवार मुम्बई में है। इसके बाद पुलिस ने मुम्बई जाने की तैयारी में थी, तब ही जावेद हबीब के अधिवक्ता की ओर से एक निवेशक को रकम वापसी कर दी गई।

इसमें अन्य निवेशकों को रकम वापसी की आस जगी और पुलिस की कार्रवाई की ठंडी पड़नी शुरू हो गई। रायसत्ती थाना प्रभारी बोबिंद्र का कहना है कि हबीब की ओर से निवेशकों के रुपये वापस कराए जा रहे हैं, लेकिन जावेद हबीब और उसके बेटे ओनस को बयान दर्ज कराने थाने बुलाया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244