search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand News गोली गलती से लगी… पत्नी को भेजा आखिरी वाइस नोट, फिर सऊदी में हुई मौत

deltin33 2025-10-31 04:06:40 views 844
  



जागरण संवाददाता, डुमरी (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत अंतर्गत दुधपनिया गांव के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि विजय की मौत सऊदी पुलिस की गोली लगने से हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

35 वर्षीय विजय कुमार महतो सऊदी अरब की हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। 24 अक्टूबर को वे कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर कार्यस्थल पर सामग्री लेने गए थे। उसी दौरान स्थानीय पुलिस किसी ऑपरेशन में जुटी थी और गोलीबारी चल रही थी। इसी बीच, पुलिस की एक गोली गलती से विजय को लग गई।

गोली लगने के बाद विजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक विजय ने अपनी पत्नी को भेजे गए आखिरी वइस नोट में बताया था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से उन्हें लग गई। इस संदेश के बाद परिवार सदमे में है।

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने भारतीय दूतावास, सऊदी अरब के राजदूत, झारखंड के राज्यपाल और गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मृतक का पार्थिव शरीर शीघ्र भारत लाने और परिवार को कानूनी व वित्तीय सहायता देने की भी अपील की है।

विधायक ने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और मजदूर को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, दुधपनिया गांव में विजय के घर मातम का माहौल है। परिजन शव के भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com