search
 Forgot password?
 Register now
search

पटेल की जयंती पर ‘रन फार यूनिटी’ से गूंजेगा एकता का संदेश, पूरे प्रदेश में भाजपा करेगी भव्य आयोजन

cy520520 2025-10-31 10:07:20 views 1020
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लौह पुरुष और देश की एकता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा शुक्रवार 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ‘रन फार यूनिटी’ का भव्य आयोजन करेगी।

यह कार्यक्रम समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में इस दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।  

मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे जीपीओ पार्क में स्थित पटेल प्रतिमा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक के लिए ‘रन फार यूनिटी’ को रवाना करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, देवेश कोरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, शंकर लाल लोधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह मेरठ महानगर और डा. राधा मोहनदास अग्रवाल नोएडा महानगर में दौड़ में शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभियान के प्रभारी संजय राय ने बताया कि इस दौड़ में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरदार पटेल के अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगा।

इसके जरिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों अवध, पश्चिम, ब्रज, कानपुर, काशी और गोरखपुर में मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

अवध में सुरेश खन्ना, रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, रामचंद्र कनौजिया सहित कई नेता शामिल होंगे। पश्चिम क्षेत्र में अरुण सिंह, पंकज सिंह, सुनील शर्मा, संजीव बालियान जैसे वरिष्ठ नेता दौड़ में भाग लेंगे।ब्रज क्षेत्र में बीएल वर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह, गीता शाक्य प्रमुख रूप से शामिल होंगी। कानपुर क्षेत्र में डा. दिनेश शर्मा, बेबीरानी मौर्य, असीम अरुण, सलिल विश्नोई, अर्चना पांडेय भाग लेंगे।

काशी क्षेत्र में नंद गोपाल नंदी, रविन्द्र जायसवाल, दानिश आजाद अंसारी, दर्शना सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर क्षेत्र में एके शर्मा, जगदम्बिका पाल, आरपीएन सिंह, शशांक मणि त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेता दौड़ का हिस्सा बनेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com