search

कामर्शियल यूनिट टाटा मोटर्स सीवीएल के नाम से होगी सूचीबद्ध

Chikheang 2025-10-31 13:36:54 views 1155
  

फाइल फोटो।



जासं, जमशेदपुर : भारी वाहन निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत टाटा मोटर्स का नया नाम टाटा मोटर्स कामर्शियल व्हीकल लिमिटेड (टीएमसीवीएल) होगा। कंपनी प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक जानकारी स्टाक एक्सचेंज व सेबी को दी है।  

टाटा मोटर्स कंपनी एक अक्टूबर को दो अलग-अलग कंपनियों में बंट चुकी है। ऐसे में यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी का नाम टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड है जबकि भारी वाहन वाली कंपनी का नाम टाटा मोटर्स कामर्शियल व्हीकल लिमिटेड तय किया गया है। नवंबर माह में जमशेदपुर प्लांट में संचालित कंपनी का बोर्ड भी बदल सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कंपनी प्रबंधन ने सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) को इस संबंध में आवेदन भेज चुकी है। मंजूरी मिलते ही कामर्शियल वाहन यूनिट स्टाक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह में ही इस दिशा में पहल होगी। वर्तमान में कामर्शियल व्हीकल यूनिट के लिए गिरीश वाघ को सीईओ सह एमडी बनाया गया है। कंपनी सूचीबद्ध होते ही कई अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244