search
 Forgot password?
 Register now
search

अवैध तरीके से रह रहे कितने भारतीयों को US ने दिखाया बाहर का रास्ता? विदेश मंत्रालय ने बताया

deltin33 2025-10-31 15:06:49 views 686
  

अमेरिका और ब्रिटेन से कितने भारतीयों को किया गया डिपोर्ट? (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी से अब तक कम से कम 2790 भारतीय नागरिक वापस आए हैं। ये वो नागरिक हैं, जो अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे और मानदंडों को पूरा नहीं कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में यह संख्या साझा की। उन्होंने कहा, “इस साल जनवरी से लेकर अब तक 2790 से ज्यादा भारतीय नागरिक थे जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे वहां पर गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे। हमने उनकी प्रमाणिकता और नागरिकता सत्यापित की है। और वह वापस आ गए हैं। कल यानी 29 अक्टूबर तक यही स्टेटस था।“
ब्रिटेन से कितने नागरिक हुए डिपोर्ट?

प्रवक्ता से इस साल अब तक ब्रिटेन से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में भी पूछा गया। इस पर जायसवाल ने कहा, “यूके की तरफ से इस साल लगभग 100 भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित करने के बाद डिपोर्ट किया गया है।“

जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, “पिछले कुछ महीनों में जनवरी 2025 से अब तक 2,417 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट या वापस भेजा गया है। हम माइग्रेशन के कानूनी तरीकों को बढ़ावा देना चाहते हैं। साथ ही, भारत गैर-कानूनी माइग्रेशन के खिलाफ है।“
पंजाब की हरजीत कौर को किया गया था डिपोर्ट

पंजाब की 73 साल की सिख महिला हरजीत कौर उन नए निर्वासितों में से एक थीं, जिन्हें सितंबर में अमेरिका से भारत लाया गया था। उन्हें अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के स्टैंडर्ड चेक-इन के दौरान कैलिफोर्निया अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था।

यह भी पढ़ें: \“हत्या\“ के आरोप में भारतीय मूल के सुब्रमण्यम वेदम ने जेल में काटे 43 साल, अब डिपोर्टेशन का भी संकट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com