search
 Forgot password?
 Register now
search

फिरोजाबाद में चार साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 60 दिन में उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना भी लगा

LHC0088 2025-10-31 16:07:20 views 747
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। न्यायालय ने चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के दोषी को 60 कार्य दिवस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना रामगढ़ क्षेत्र में छह जुलाई की है। बालिका को उसकी मां का रिश्तेदार सुहैल घर से अपने घर ले गया था। वह पड़ोस में ही रहता है। अपने घर ले जाकर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका काफी देर तक घर में दिखाई नहीं दी तो उसकी मां तलाश करते हुए रिश्तेदार के घर पहुंच गई। उसने देखा कि बालिका बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ी थी।

युवक उसके पास बैठकर उसके सिर के बाल काट रहा था। मां ने रिश्तेदार को फटकार लगाई तो वह बालिका और उसकी मां को लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंचा, लेकिन बालिका को किसी ने भी भर्ती नहीं किया।

इसके बाद पीड़िता को ट्रामा सेंटर लाया गया। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद सुहैल फरार हो गया। जिसे दूसरे दिन पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पीड़ित की हालत में सुधार न होने पर आगरा रेफर कर दिया।

जांच के बाद 31 दिन बाद आठ अगस्त को विवेचक ने न्यायालय में सुहैल के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम के न्यायाधीश मुमताज अली की कोर्ट में चला। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी क्राइम अवधेश भारद्वाज ने पक्ष रखा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com