search

तमंचा लोड कर फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस तक पहुंचा मामला

Chikheang 2025-10-31 23:07:15 views 1249
  

पुलिस तक पहुंचा मामला, आरोपित की तलाश शुरू। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। तमंचा लोड कर फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई। साथ ही आरोपित के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो रुद्रपुर के सुभाष कालोनी निवासी एक युवक की बताई जा रही है। जो पूर्व में मादक पदार्थ की तस्करी में भी गिरफ्तार हो चुका है। वायरल वीडियो में युवक के हाथ में एक तमंचा है। जिसे वह खोलता है तो उसमें एक कारतूस लोड था। जिसके बाद युवक तमंचे से हवाई फायर करता है। वीडियो वायरल होते ही शहर में चर्चाओं में आ गया। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंची।

इस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को जांच कर आरोपित पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस आरोपित की पहचान के प्रयास में जुट गई है। साथ ही उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244