search
 Forgot password?
 Register now
search

अस्पताल में भर्ती हुए 89 साल के धर्मेंद्र, जानिए क्या है पूरा माजरा?

LHC0088 2025-11-1 01:12:59 views 719
  

अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन इसी बीच खबर आई है कि हाल ही में धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि धर्मेंद्र उम्र से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य जांच के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल में समान्य जांच के लिए गए धर्मेंद्र
दरअसल धर्मेंद्र की साधारण जांचें होनी हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हीं मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा गया है और उनकी नियमित रूप से जांच की जा रही है। वहीं कहा गया है कि घबराने की कोई बात नहीं है वो जल्द ही घर भी लौट आएंगे। कहा गया है कि धर्मेंद्र का ये रुटीन चेकअप है, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं।

उम्र के इस पड़ाव पर भी काम कर रहे धर्मेंद्र
आपको बता दें कि धर्मेंद्र जल्द ही 90 साल के हो जाएंगे। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वो लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र अपने दोस्त अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में धर्मेंद्र के किरदार ने सभी को इंप्रेस भी किया है। यहां तक कि उनके बेटे और एक्टर सनी देओल ने भी अपने पापा धर्मेंद्र की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है और ट्रेलर की खूब सराहना की है।

  

आपको बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अब भी एक्टिव रहते हैं। वह मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस में रहते हैं। वहीं खेती करते हैं और ताजी हवा के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को फैंस के साथ साझा भी करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटकर आएं और दर्शकों के दिलों पर फिर से अपनी एक्टिंग का जादू चलाएं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com