search

बिहार चुनाव को लेकर क्या है अखिलेश का प्लान? 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ये कार्यक्रम तय

Chikheang 2025-11-1 01:13:09 views 1286
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार से बिहार के विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे। पांच नवंबर तक सपा प्रमुख महागठबंधन के प्रत्याशियों की समर्थन में 17 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को उनकी पहली जनसभा पूर्णिया जिले के धमदहा विधान सभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद मधुबनी जिले के बबूराही विधानसभा क्षेत्र और तीसरी जनसभा दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी।

दो नवंबर को समस्तीपुर जिला के सराय रंजन विधानसभा क्षेत्र, सीतामढ़ी जिले के सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र और सारण जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। तीन नवंबर को पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र, सिवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र व महराजगंज विधानसभा क्षेत्र और कैमूर जिला के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चार नवंबर को रोहताश जिला के दिनारा विधानसभा क्षेत्र, औरंगाबाद जिला के ओबरा विधानसभा क्षेत्र व गया जिला के बोधगया विधानसभा क्षेत्र और पांच नवंबर को नवादा जिला के नवादा विधानसभा क्षेत्र, जमुई जिला के जमुई विधानसभा क्षेत्र, बांका जिला के बेलहार विधानसभा क्षेत्र व भागलपुर जिला के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रमुख की जनसभा होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244