search
 Forgot password?
 Register now
search

Katihar News: महिला रोजगार योजना से महिलाओं का होगा सशक्तिकरण, तीन लाख जीविका दीदियों को मिले 10-10 हजार रुपए_deltin51

deltin33 2025-9-27 06:36:51 views 1258
  जिले में तीन लाख जीविका दीदियों को मिले दस-दस हजार रुपए।





संवाद सहयोगी, कटिहार। सदर प्रखंड परिसर स्थित डीआरसीसी भवन शुक्रवार को महिला उत्थान के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। मौका था मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत दस हजार राशि खाते में भेजने की और स्क्रीन पर छाए थे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान प्रधानमंत्री का लाभुकों से संवाद महिलाओं को भाव विभोर भी कर रहा था। महिलाएं उमंगित और पीएम से बात कर गौरवान्वित महसूस कर रही थी। पीएम द्वारा योजना का शुभारंभ करते ही भवन तालियों से गूंज उठा।



मोबाइल की मैसेज की घंटी गूंजने की संख्या बढ़ती गई मुस्कुराते महिलाओं के चेहरे भी बढ़ते गए। दरअसल, जीविका द्वारा संबंधित कार्यक्रम को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की यहां व्यवस्था कराई गई थी। इस कार्यक्रम के तहत जिले के तीन लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायतार्थ दस हजार रुपए भेजा गया।

इस मौके पर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, महापौर उषा अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं जिला स्तरीय सभी प्रबंधक मौजूद थे। कार्यक्रम में 850 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुई।meerut-city-general,PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana,electricity bill savings,solar panel subsidy,Vidyut Vitran Nigam Limited,net metering facility,Uttar Pradesh news   



बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद के रूप में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की गई है। छह महीने के बाद उनकी रोजगार की समीक्षा कर दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की तीन लाख 33 हजार (शहरी एवं ग्रामीण) महिलाओं के आधार से लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने स्वीकृति दे दी गई है।


स्वरोजगार की नींव पर भरेंगे स्वावलंबन की उड़ान

फलका की प्रीति कुमारी भारती, बरारी की रंजना कुमारी, बिशनपुर की प्रिया कुमारी, दुल्लहपुर की अर्चना देवी ने कहा कि स्वरोजगार की नींव पर हम लोग स्वावलंबन की उड़ान भरेंगे। मन मसोस कर रह जाता था। जब किसी वर्किंग वूमेन को देखती थी।

यह पैसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। स्वरोजगार माध्यम से अपने दिन बदलने का मौका मिला है। रोजगार के फलने-फूलने के बाद हमारे परिवार की आर्थिक दशा सुधरेगी, पारिवारिक स्थिति बदलेगी। पीएम और सीएम को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इधर, कुछ सालों में ही तो लगा है कि महिलाओं के बारे में भी कोई सोचने वाले हैं।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467398

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com