search
 Forgot password?
 Register now
search

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी पर आज जगेंगे भगवान विष्णु, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि; कल है तुलसी विवाह

Chikheang 2025-11-1 06:36:30 views 813
  

DevUthani Ekadashi 2025: भगवान विष्णु आज शनिवार, 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) के पावन पर्व पर जागृत होंगे।



संवाद सहयोगी, भागलपुर। DevUthani Ekadashi 2025 कार्तिक शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को चार माह के लंबे शयन के बाद भगवान विष्णु आज शनिवार, 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) के पावन पर्व पर जागृत होंगे। एकादशी तिथि का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 3 बजे तक है। श्रीहरि को जगाने के लिए मंदिरों में घंटा, शंख, मृदंग के साथ जयकारों की गूंज मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में होगी। इसको लेकर तैयारी शहर में किया गया है। चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा। मंदिरों में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बन गया है और तैयारियां जोरों पर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास का देवउठनी एकादशी का पवित्र दान पर्व जीवन में मंगल और पुण्य संचय का संचार करता है।आज के दिन गंगा घाटों व देवालयों में दीपदान,अन्न-वस्त्र दान की परंपरा निभाई जाती है। भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर सहित ठाकुर बाड़ियों में विशेष आयोजन किया गया है। हरि जागरण, भजन संध्या, दीपदान, आरती के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी।

देवउठनी एकादशी के दिन घर-घर में तुलसी चौरा सजाने, दीपक जलाने और प्रतीकात्मक शयन-शैया जागरण की तैयारी की जा रही है। महिलाओं में विशेष रूप से तुलसी विवाह 2025 को लेकर उत्साह है। देवउठनी एकदशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस दिन शालिग्राम (श्रीहरि) और माता तुलसी का दैवीय विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह का पुण्य कन्यादान के समकक्ष माना गया है। इससे घर में शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

देवउठनी के साथ शुभ संस्कारों के द्वार खुलेंगे

देवउठनी एकादशी के बाद गृहप्रवेश, नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत, वाहन-गृह खरीद, नए व्यवसाय का आरंभ जैसे मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। हालांकि सूर्य के तुला राशि में रहने के कारण विवाह मुहूर्त देवउठनी के बाद 21 नवंबर से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें : Tulsi Vivah Kab Hai: तुलसी विवाह कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि; तुलसी पूजा पर जरूर करें ये मंगल उपाय
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com