search
 Forgot password?
 Register now
search

MP News: फर्जी मैट्रिमोनियल पर लड़की दिखाने के नाम पर हरियाणा के एडीजे को ठगा, चार आरोपित गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-1 12:37:21 views 1253
  

फर्जी मैट्रिमोनियल पर लड़की दिखाने के नाम पर हरियाणा के एडीजे को ठगा (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, इंदौर। हरियाणा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की शिकायत पर एरोड्रम थाना और साइबर थाना जींद (हरियाणा) की संयुक्त कार्रवाई में इंदौर में संचालित एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। यह भारत वेडिंग एंड कम्युनिटी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर कालानी नगर स्थित मकान न. 302 आरती अपार्टमेंट में चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 90 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपित वर–वधू दिखाने और बातचीत करवाने के नाम पर लोगों से रुपये ठगते थे।

हरियाणा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह ने 16 फरवरी को साइबर थाना जींद में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए वधू की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 10 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और बेटे की पूरी जानकारी मांगी गई।

इसके बाद लगातार कुछ दिनों तक अलग-अलग व्यक्तियों के फोन आते रहे, जो विभिन्न लड़कियों के परिवारों से मुलाकात करवाने की बातें करते थे। उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट की फीस के रूप में पैसे जमा करने को कहा।

शिकायतकर्ता ने 12 फरवरी को 3500 आनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्हें एक लड़की की फोटो और परिवार की जानकारी भेजी गई। 14 फरवरी को फिर 3500 की मांग की गई, जो उन्होंने तुरंत ट्रांसफर कर दिए।
एक दिन बाद अंजलि नामक लड़की का प्रोफाइल भेजा गया

एक दिन बाद अंजलि नामक लड़की का प्रोफाइल भेजा गया। उसकी मां बनकर एक महिला ने फोन पर बातचीत की। बाद में काल सेंटर की रिया नामक महिला ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनके बेटे से अंजलि बात करना चाहती है। दो दिन तक इंतजार करने के बाद भी कोई संपर्क नहीं हुआ। तब जाकर शिकायतकर्ता ने थाने में मामला दर्ज कराया।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर काल सेंटर का पता लगाया, जो इंदौर से संचालित होना पाया गया। तत्काल साइबर थाना जींद ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गई।
आरती अपार्टमेंट में छापा मारकर जांच की

टीम ने कालानी नगर स्थित आरती अपार्टमेंट में छापा मारकर जांच की। यहां भारत वेडिंग एंड कम्युनिटी मैट्रिमोनियल काल सेंटर नाम से यह फर्जी केंद्र संचालित हो रहा था। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिसमें रितु (पिता हरीशचंद्र नामदेव), प्रमिला रोकड़े (पत्नी सूरज धार्मिक), प्रिया (पत्नी छत्रपति रोकड़े) और सूरज धार्मिक (पिता भगवानदास धार्मिक) हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com