search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election: चार गुना बढ़ी राजद नेता Shakti Yadav की संपत्ति, आपराधिक मामलों में भी उछाल

LHC0088 2025-11-1 20:37:14 views 1039
  

शक्ति सिंह यादव की संपत्ति बढ़ी  



उपेंद्र कुमार, हिलसा (नालंदा)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव लालू परिवार के खास करीबी जाने जाते हैं। ये हिलसा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2015 से 2020 तक विधायक भी रह चुके हैं। 2020 के चुनाव में हुए मात्र 12 वोट से चुनाव हार गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बार भी महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी के रूप में हिलसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के समय निर्वाचन आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने विधायक नहीं रहते हुए भी बीते पांच साल में अपनी संपति को करीब चार गुणा बढ़ाया है।

उनकी वर्तमान संपति अब लगभग 10.72 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं उनके ऊपर आपराधिक मामले भी दो से बढ़कर पांच हो गया है। वर्ष 2020 में जब वे विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनकी कुल संपत्ति मात्र 2.73 करोड़ रुपए थी। सबसे बड़ी उछाल उनकी चल संपत्ति में आया है, जो नौ गुणा के करीब है।

वर्ष 2020 में परिवार के पास करीब 60 लाख रुपए की चल संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 5.61 करोड़ हो गई है। हालांकि, हलफनामे में इस वृद्धि का विस्तृत ब्योरा नहीं है। अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद की कीमत भी 2.13 करोड़ से दोगुनी से अधिक होकर 5.11 करोड़ हो गई है।
सर्वाधिक इजाफा पत्नी की संपत्ति में

शक्ति यादव की पत्नी सुलेखा कुमारी की अचल संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। उनकी जमीन-जायदाद का मूल्य 1.54 करोड़ से बढ़कर 3.83 करोड़ रुपए हो गया है। यानी 2.29 करोड़ रुपए का इजाफा।

उनके नाम हिलसा और पटना के दीघा इलाके में गैर-कृषि भूमि है। दूसरी ओर, शक्ति यादव की खुद की अचल संपत्ति का मूल्य 59.50 लाख से बढ़कर 1.28 करोड़ हो गया है। उनके नाम पर बीरनावां और तेलमर में चार एकड़ कृषि भूमि है।
स्कॉर्पियो, थार से लेकर सोने-चांदी तक

वर्ष 2020 में उनके पास एक स्कार्पियो और दो बाइक थी। अब उनके वाहनों के काफिले में 26.12 लाख रुपए की नई महिंद्रा थार भी शामिल हो गई है। परिवार के पास सोने की मात्रा 300 ग्राम से बढ़कर 370 ग्राम हो गई है, जिसकी वर्तमान कीमत 38.5 लाख रुपए है।

चांदी की मात्रा भी 500 ग्राम से बढ़कर 750 ग्राम हो गई है, जिसकी कीमत 85 हजार रुपए है। हालांकि, देनदारियों में भी इजाफा हुआ है। जहां 2020 में परिवार पर सिर्फ 3 लाख रुपए का कार लोन था। अब शक्ति यादव पर 15 लाख रुपए का वाहन लोन है।
आपराधिक मामले दो से बढ़कर पांच

शक्ति यादव पर लंबित आपराधिक मामलों की संख्या भी बढ़ कर दोगुनी से अधिक हो गई है। वर्ष 2020 में उन पर दो आपराधिक मामले लंबित थे जो अब बढ़कर पांच हो गए हैं।

नए मामलों में कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेश का उल्लंघन, महामारी अधिनियम और ध्वनि विस्तारक अधिनियम के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
आय का स्रोत कृषि और पेंशन

शक्ति यादव ने अपनी आय का स्रोत कृषि और पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली पेंशन बताया है। उनकी पत्नी की आय का स्रोत कृषि, मकान किराया और व्यवसाय है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शक्ति यादव की सालाना आय 7.69 लाख रुपए और उनकी पत्नी की आय 9.65 लाख रही।

जबकि 2019 - 20 में शक्ति यादव की आय 3.48 लाख रुपए एवं उनकी पत्नी सुलेखा कुमारी की आय 2.59 लाख रुपए थी। लेकिन अगले ही वित्तीय वर्ष 2020 -21 में उनकी आय 8.49 लाख रुपए एवं उनकी पत्नी की आय बढ़कर 5.25 लाख रुपए हो गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com