search

चाकू के 7 वार! पुलिया पर मिली गोलू की लाश, चुनावी रंजिश में हत्या का शक

Chikheang 2025-11-1 22:07:18 views 1268
  

चुनावी रंजिश में हत्या  



संवाद सूत्र, रामगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुरना गांव के समीप नहर पुलिया पर शनिवार की अहले सुबह आपसी विवाद में एक युवक की चाकू से मार कर हत्या कर दी गई। मृतक अभिषेक कुमार उर्फ गोलू खरवार 18 वर्ष जमुरना गांव के पिंटू खरवार का पुत्र था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना पाकर स्वजन व ग्रामीणों ने नहर पुलिया के पास पहुंच कर खून से लथपथ गोलू को रेफरल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने गोलू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मोहनियां पहुंचने से पहले ही पानापुर के पास गोलू ने दम तोड़ दिया।  
पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा

सूचना पाते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। इधर सूचना पर एसपी हरिमोहन शुक्ला डीएसपी प्रदीप कुमार पुलिस जवानों के साथ जमुरना पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए गिरफ्तार आरोपित को साथ लेकर मोहनियां चले गए।  

इस घटना से जमुरना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस घटना को चुनावी एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं। बताया जाता है कि गोलू खरवार शनिवार की अहले सुबह विश्वकर्मा पंप के वितरणी की पुलिया पर आकर बैठा हुआ था। कुछ ही देर बाद जमुरना यादव डेरा के अशोक यादव का पुत्र संदीप यादव भी वहां पहुंच गया।  
कमर में रखे चाकू से हमला

बताया जाता है कि वहां किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसी दौरान कमर में रखे चाकू को निकालकर संदीप ने गोलू पर हमला कर दिया। चाकू कमर के ऊपर सीना से लेकर गर्दन तक सात जगह लगा था।  

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चाकू से मार कर हत्या करने वाले युवक संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो दिन पहले भी इन दोनों में विवाद हुआ था। बताया जाता है कि गोलू तीन भाई में सबसे बड़ा था। जिसकी इसी वर्ष शादी होनी थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244