search
 Forgot password?
 Register now
search

Chitrakoot Dev Deepawali Live Photos: दीपों की अद्भुत आभा से जगमगाने को तैयार तपोभूमि चित्रकूट, देव दीपावली की देखिए तस्वीरें

LHC0088 2025-11-1 22:07:24 views 1249
  

चित्रकूट स्थित रामघाट। जागरण  



जागरण संवाददाता, चित्रकूट। Chitrakoot Dev Deepawali Live Photos: सनातनी तपोभूमि एक बार फिर दीपों की अद्भुत आभा से जगमगाने को तैयार है। देवोत्थान एकादशी यानी आज 1 नवंबर को देव दीपावली पर दो लाख दीपों से चित्रकूट के घाट रोशन होगा। दीपों की अविरल शृंख्ला श्रद्धालुओं के साथ-साथ पूरी दुनिया को आकर्षित करने को तैयार है। क्षितिज में भगवान सूर्य जैसे ही अस्ताचल होंगे संपूर्ण तपोभूमि दीपों की रोशनी से नहा उठेगी। मंदाकिनी तट पर शृंख्लाबद्ध दीपों का अद्वितीय तेज देखते ही बनेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


दीपावली के 11 वें दिन मनाई जाने वाली देवोत्थान एकादशी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में मंदाकिनी नदी के तट रामघाट पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब दो लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। शाम के साढ़े छह बजे दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।  

इस भव्य आयोजन के लिए रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है।

मध्य प्रदेश शासन की ओर से रामघाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लोक कलाओं का प्रदर्शन करने के लिए देशभर से कलाकार चित्रकूट पहुंच चुके हैं। गंगा आरती के पश्चात दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके बाद शानदार आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठेगा। कार्यक्रम में कर्वी नगर पालिका की ओर से 21 हजार दीप, मध्य प्रदेश शासन की ओर से एक लाख 11 हजार दीप, जबकि साधु-संतों द्वारा 30 हजार दीप जलाए जाएंगे।

इसके अलावा चित्रकूट और सतना प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। रामघाट और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं के लिए खानपान और खिलौनों की अस्थायी दुकानें भी लगाई जा रही हैं। हजारों श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन को देखने के लिए चित्रकूट पहुंच रहे हैं। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, ऐसी मान्यता है। इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में दीपदान कर भगवान विष्णु और प्रभु श्रीराम से सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना करते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com