search
 Forgot password?
 Register now
search

चार मंत्रियों के चलते दिल्ली सरकार के लोगो की लॉन्चिंग टली, अब सीएम रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा एलान

LHC0088 2025-11-1 23:37:02 views 1033
  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने शनिवार को सरकार का लोगो जारी करने की घोषणा को फिलहाल रोक दिया है। दरअसल, चार कैबिनेट मंत्री वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया है कि सरकार का लोगो तभी जारी किया जाएगा जब सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हों।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि दिल्ली राज्य (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) का ऑफिशियल लोगो एक नवंबर को दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) के अवसर पर जारी करने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके एलान के वक्त कहा था कि पहली बार बनाए जा रहे दिल्ली सरकार के इस लोगो से राजधानी की विशिष्ट पहचान बनेगी। यह लोगो एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा।

यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी पारिभाषित होगा। दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक विशिष्ट समिति का गठन किया था।  

ऐसे में एक नवंबर को दिल्ली के लोगो की लॉन्चिंग की सभी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। मगर चार मंत्री दिल्ली से बाहर हैं, इसकी जानकारी मिलते ही लोगो की लॉन्चिंग टाल दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसला लिया है कि लोगो तभी जारी होगा जब पूरा मंत्रिमंडल एक साथ होगा। फिलहाल, दिल्ली सरकार के लोगो की लॉन्चिंग की अगली तारीख घोषित नहीं की गई है।  

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर भारी बोझ, आनंद विहार से फरीदाबाद तक AQI 300 पार; कैसा है आपके इलाके का हाल?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com