search
 Forgot password?
 Register now
search

दुनिया के इन 9 देशों के पास हैं 12241 परमाणु हथियार, भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान?

Chikheang 2025-11-3 22:40:56 views 1238
  

परमाणु हथियारों पर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी हो गई थी। ईरान और इजरायल की बमबारी के बीच अमेरिका की एंट्री हुई और अमेरिका ने तेहरान के सभी परमाणु ठिकानों को तबाह करने का दावा ठोका था। ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। मगर, क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में दुनिया के अलग-अलग देशों के पास कुल कितने परमाणु हथियार हैं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, जनवरी 2025 तक दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,241 परमाणु हथियार हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है।

  

SIPRI ने ईयरबुक 2025 जारी की है, जिसमें डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। मिडिल ईस्ट में लड़ाई से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जहां एक तरफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, तो दूसरी तरफ दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या चौंकाने वाली है।
किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, नौ देशों की लिस्ट में अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस, चीन, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया का नाम शामिल है।
देशपरमाणु हथियारों की संख्या
अमेरिका 5,177
रूस 5,459
चीन 600
फ्रांस 290
यूके 225
भारत 180
पाकिस्तान 170
इजरायल 90
उत्तर कोरिया 50

2100 हथियार हाई अलर्ट पर

SIPRI की ईयरबुक 2025 में दावा किया गया है कि यह सभी देश न्यूक्लियर मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम्स 2024 भी चला रह हैं, जिसके चलते परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 12,241 परमाणु हथियारों में 3,912 हथियारों को मिसाइलों और एयरक्राफ्ट पर तैनात किया गया है। वहीं, 2,100 हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइलों पर हाई अलर्ट पर रखा गया है।

  

हालांकि, SIPRI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम हुई है। अमेरिका और रूस समेत कई देश रिटायर हो चुके हथियारों को खत्म कर रहे हैं। मगर, सालाना जितने हथियार नष्ट हो रहे हैं, नए हथियार उनकी जगह ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें- 40 विदेश यात्राएं और...; अख्तर कुतुबद्दीन 30 साल तक बना रहा BARC का फर्जी वैज्ञानिक, अब चढ़ा मुंबई पुलिस के हत्थे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com