search

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, बिहार चुनाव में ईवीएम जीता

Chikheang 2025-11-18 19:36:59 views 1260
  

मीडिया से मुखातिब होते पूर्व कैबिनट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, राठ/बांदा। बिहार चुनाव में जनता की जीत नहीं बल्कि ईवीएम मशीन की जीत हुई है। बिहार चुनाव में आए नतीजे चौंकाने वाले हैं। उक्त बात कस्बे में संविधान सम्मान जनहित यात्रा में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री व जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने वार्ता के दौरान कहीं। इसके पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


उन्होंने कहा कि लोगों का अब लोकतंत्र से विश्वास उठता जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र की हत्या की मूक सहमति दे रहा है। जो कि देश के लिए दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म विशेष की नहीं होती है। वह सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।

बेसहारा गोवंश फसल चौपट कर रहे


संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में आए स्वामी प्रसाद ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपना जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में यह यात्रा कांशीराम की जयंती के अवसर पर शुरू हुई है, ताकि जनता के बीच संविधान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। केंद्र सरकार की नीतियों को युवाओं की बेरोजगारी का कारण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश के करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए है। बेसहारा गोवंशी पशु फसल चौपट कर रहे हैं। किसानों को लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पीएम पर देश को कंगाल करने का लगाया आरोप


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि देश आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। भारत ऐसा देश है जहां 80 करोड़ लोगों की जिंदगी 10 किलो चावल के भरोसे चलती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा स्कूल बंद करने पर आमादा है। दावा किया अपना जनता पार्टी ने विरोध किया, जिससे सरकार ने ये फैसला वापस लिया। कहा कि अभी भी बहुत से स्कूलों पर ताले लटक रहे हैं।

देश बांटने वालों को दी जा रही सुरक्षा


उन्होंने दावा किया कि एनसीआरबी के मुताबिक देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। हत्या, अपहरण आदि के मामलों में प्रदेश नंबर एक पर है। उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की विजय को लेकर कहा कि बिहार में जनमत की नहीं, ईवीएम तंत्र की जीत हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपना जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में यह भी कहा कि किसी भी धर्म में चार व 10 हाथ वाले देवी-देवता हैं क्या? बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बोले कि देश बांटने वालों को सुरक्षा दी जा रही है, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244