search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand Politics: घाटशिला उप चुनाव में महागठबंधन में दरार, अलग-थलग पड़ा राजद

LHC0088 2025-11-4 02:36:59 views 1239
  

महागठबंधन की ओर से घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन राजद का सिर्फ नैतिक समर्थन मिल रहा।



राज्य ब्यूरो, रांची । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के नेता, प्रदेश राजद का शीर्ष नेतृत्व, युवा राजद के नेता, पदाधिकारी व सदस्य बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जी-जान से जुटे हैं।

झारखंड में राजद महागठबंधन दल का सदस्य है। यहां महागठबंधन की ओर से घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बावजूद घाटशिला में राजद की ओर से कोई गतिविधि नहीं है। यहां राजद का सिर्फ नैतिक समर्थन है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी के कोई भी नेता, पदाधिकारी या सदस्य घाटशिला उप चुनाव में अब तक महागठबंधन के मंच पर अब तक अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा सके। घाटशिला उप चुनाव को लेकर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसकी तैयारी में सभी जुटे हैं और अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में अभियान चला रहे हैं।  
बिहार विधानसभा चुनाव पर है झारखंड राजद का पूरा ध्यान

वर्तमान में झारखंड राजद का पूरा ध्यान बिहार विधानसभा चुनाव पर है। बिहार में राजद प्रत्याशियों की जीत के लिए झारखंड राजद के नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।

छठ पूजा के समापन के साथ ही ये नेता, पदाधिकारी व सदस्य बिहार के विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए झारखंड से रवाना हुए हैं। झारखंड सरकार में राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव के रिश्तेदार भी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

वे अपने रिश्तेदारों के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं, झारखंड विधानसभा में राजद कोटे के तीनों विधायक, प्रदेश राजद अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी बिहार में स्टार प्रचारक की भूमिका में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com