search
 Forgot password?
 Register now
search

Gujarat: प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, घर में ही दफन कर दिया शव; पुलिस एक साल तक करती रही तलाश

LHC0088 2025-11-6 12:06:22 views 915
  

प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, घर में ही दफन कर दिया शव (सांकेतिक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। दृश्यम फिल्म की तरह हत्या कर शव को जमीन में दफन कर पुलिस को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को रसोई घर में दफन कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस एक वर्ष तक लापता व्यक्ति की तलाश बाहर करती रही, लेकिन घर में ही दफन शव का राज तब खुला जब महिला के पड़ोसी और प्रेमी इमरान से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।

अहमदाबाद के सरखेज फतेहवाड़ी का रहने वाला समीर बिहारी एक वर्ष से लापता था। उसकी पत्नी रूबी ने प्रेमी इमरान के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को अपने ही रसोई घर में दफन कर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया था। दृश्यम फिल्म की तरह आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे।

हत्या के मास्टरमाइंड इमरान ने पुलिस को बताया भी कि दृश्यम फिल्म देखकर ही उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस कुछ दिनों से शक के आधार पर रूबी व उसके प्रेमी इमरान पर निगाह रख रही थी।

इमरान का रूबी के घर बढ़ती आवाजाही को देखकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई।

इमरान ने अपराध शाखा को बताया कि उसने प्रेमिका रूबी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर समीर की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर रसोई घर में दफन कर दिया था।

पड़ोसियों ने आशंका जताई थी कि दोनों के प्रेम संबंध के चलते ही समीर व रूबी के बीच आए दिन विवाद होता था। एक वर्ष पहले समीर अचानक गायब हो गया। इसके बाद रूबी के घर इमरान का आना जाना बढ़ गया था। अपराध शाखा ने रसाई घर में खोदाई कर समीर के शव को बाहर निकाला।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156090

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com