search

बेटी की शादी के बाद गंगा स्‍नान को जा रहा था परिवार, बरेली हाईवे पर हुआ हादसा; छाया मातम

deltin33 2025-11-7 17:38:08 views 1260
  

बरेली हाईवे पर भगुआ नगला के पास हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद । कादरीगेट क्षेत्र में बरेली हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव भगुआ नगला के सामने तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जनपद फिरोजाबाद के टूंडला कस्बे के सरस्वती गली निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी पूनम, पुत्र अनमोल, पुत्री मुस्कान, छवि और दोस्त अंकित कपूर घायल हो गए। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर निवासी साइकिल सवार संजू राजपूत भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पूनम के सिर में बारह टांके लगे और संजू के सिर में गंभीर चोट आई। डाक्टर देवाशीष के अनुसार, संजू की हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर किया जा सकता है। फिलहाल उनके स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया गया कि प्रमोद कुमार अपनी बेटी की शादी संपन्न कराने के बाद परिवार सहित गंगा स्नान के लिए पांचालघाट जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया और यातायात बहाल किया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- ED Raid: हापुड़ की मोनाड प्राइवेट यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ईडी की उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भी छापेमारी

यह भी पढ़ें- UP: उत्तर प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास प्रारंभ

यह भी पढ़ें- GBC-5 Lucknow: लखनऊ में जीबीसी-5 के आयोजन को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131