search
 Forgot password?
 Register now
search

लखीमपुर में घर के बाहर बैठी 10 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

deltin33 2025-11-7 20:07:10 views 1258
  



जागरण संवाददाता, लखीमपुर। वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है,। गुरुवार की रात घर के बाहर खोखे पर पर बैठी 10 वर्षीय बालिका पर हमला कर तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईसानगर क्षेत्र के लखनीपुरवा मजरा मिलिक निवासी 10 वर्षीय निशा पुत्री कंधई गुरुवार रात में अपने घर के बाहर रखे खोखे पर बैठी थी, तभी खेतों से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसको देख परिवारजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ निशा को घायल करके भाग गया। भारी दहशत के बीच निशा नजदीकी अस्पताल ले गए।

उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मिलिक गांव सहित क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

वहीं क्षेत्र में विचरण कर रहे तेदुओं के द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाकर जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467344

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com