search

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम तो बहाल पर अभी स्थिति नहीं सामान्य, पहले खत्म करना होगा फ्लाइट्स का बैकलॉग

deltin33 2025-11-8 03:07:13 views 1213
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एएमएसएस (ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम) में हुई गड़बड़ी को देर शाम दुरुस्त कर लिया गया। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के सूत्रों का कहना है कि भले ही सिस्टम को दुरुस्त कर लिया गया है, लेकिन अभी एयरपोर्ट पर फौरी तौर पर राहत नजर आने में समय लगेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी वजह अभी दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी उड़ानों की अत्यधिक संख्या का होल्ड पर होना है। जब तक पुराने बैकलाॅग को क्लियर नहीं कर दिया जाएगा, तब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एएमएसएस सिस्टम अब पूरी तरह कार्यशील है। हालांकि कुछ बैकलाॅग के कारण ऑटोमेटेड ऑपरेशंस में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन स्थिति जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। एयर ट्रैफिक सामान्य हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

अथाॅरिटी का कहना है कि एएमएसएस में खराबी छह नवंबर को सामने आई थी। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई और समीक्षा बैठक कर सिस्टम को दुरुस्त करने के समुचित प्रयास शुरू कर लिए गए।

ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर की टीम को तत्काल काम पर लगाया गया। जब तक सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ, तब तक एयरपोर्ट पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर फ्लाइट प्लान को मैनुअली प्रोसेस किया गया, ताकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल में कोई रुकावट न आए और सुरक्षित उड़ानें जारी रहें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एटीसी में गड़बड़ी का असर मुंबई-कोलकाता समेत पूरे देश पर पड़ा, ग्रीन सिग्नल के बजाय होल्ड पर रखे विमान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131