search
 Forgot password?
 Register now
search

हंगामे के बाद हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

LHC0088 2025-11-8 17:07:41 views 905
  



जागरण संवाददाता, बरेली। नगर निगम में शुक्रवार को नगर आयुक्त के साथ संवाद के दौरान हुए धक्का-मुक्की और हंगामा पर सफाई कर्मियों ने शनिवार की कार्य बहिष्कार का एलान करते हुए हड़ताल कर दिया।

नगर निगम गेट पर ही एकत्र होकर धरना देने की योजना बनाई जा रही है। सफाई कर्मियों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। इस बीच नगर न‍िगम की गाड़ि‍यों को खड़ा करके जाम लगा दि‍या गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

उत्तर प्रदेशीय सफ़ाई कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की नगर निगम में एबीवीपी की ओर से अभद्रता की गई है जब तक आरोपितों पर विधिक कार्रवाई नहीं होगी तब तक पूरे शहर से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।

इन सबके बीच नगर आयुक्‍त अपने आवास से पैदल ही नगर नि‍गम कार्यालय तक पहुंचे। वहीं सफाई कर्मियों ने कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान कि‍या है। बरेली कालेज के यूनियन नेता भी सफ़ाई कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में उतर आए हैं।

  

सफाई कर्मियों की मांगों को देखते हुए अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। इस हड़ताल में सभी वार्ड के सफाई कर्मचारी के साथ सड़क सफाई और डोर-टू-डोर के कर्मचारी भी शामिल हैं।

  

यह भी पढ़ें- बरेली में ऑडिटोरियम के भुगतान को लेकर बखेड़ा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को घेरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com