search
 Forgot password?
 Register now
search

काला जादू ने बर्बाद कर दिया था Jeetendra की इस एक्ट्रेस का करियर, मौत के डर से छोड़ दिया था देश

deltin33 2025-11-9 19:40:05 views 1010
  

जीतेंद्र की फेमस को-स्टार माधवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे फिल्मी सितारे रहे थे, जिन्होंने अपने दम पर शोभिज की दुनिया में राज किया। लेकिन अचानक से इंडस्ट्री से गायब होकर उन्होंने हर किसी को हैरान भी किया था। इस मामले में 300 से अधिक मूवीज करने वालीं वेटरन एक्ट्रेस माधवी (Madhavi) का नाम भी शामिल होता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार संग स्क्रीन पर धमाल मचाने वालीं माधवी ने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड और देश दोनों छोड़ दिया था। इसके पीछे की वजह काला जादू की वजह से परेशान होना बताया गया। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं-  
माधवी ने क्यों छोड़ा देश और बॉलीवुड

17 साल तक सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वालीं माधवी अपनी समय की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रहीं। साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक उनकी तूती बोलती थी। करियर में एक से बड़ी एक हिट देकर उन्होंने लेडी सुपरस्टार तमगा हासिल किया। लेकिन स्टारडम मिलने के बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ विदेश में खुद को सैटल कर लिया।

  

यह भी पढ़ें- 1980 की सबसे महंगी फिल्म जिसमें अमिताभ समेत थे 7 सुपरस्टार, फ्लॉप मूवी के सुपरहिट हैं गाने!

इसकी पीछे की कई वजह मौजूद हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि पति राल्फ शर्मा से शादी के बाद उन्होंने शोभिज से नाता तोड़ लिया और विदेश में बस गईं। लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि किसी ने उनके घर और परिवार पर काला जादू कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार बनने के बाद माधवी की जिंदगी को किसी की नजर लग गई थी।

  

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान खुद अभिनेत्री ने बताया था कि उनके घर में खून के छींटे मिलते थे, फैमिली मेंबर्स को ऐसी-ऐसी बीमारियां होने लगी थीं, जिनका पता खुद डॉक्टर भी नहीं लगा पा रहे थे। आए दिन घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटित हो रहा था, मानों कि कोई उन लोगों की जान के पीछे पड़ा है।

  

इस वजह से परेशान होकर माधवी ने सिनेमा जगत और देश को अलविदा कह दिया। डर की वजह से पति संग विदेश चली गईं और अब अपने परिवार संग वहीं जीवन बिता रही है। एक्टिंग छोड़कर माधवी अपने पति के फार्मेसी के बिजनेस में हाथ बंटा रही हैं।  
माधवी की पॉपुलर मूवीज

अभिनेत्री माधवी ने अपनी दमदार अदाकारी का जादू साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक बखूबी बिखेरा। सुनहरे एक्टिंग करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया। गौर किया जाए उनकी टॉप हिंदी मूवीज की तरफ तो उनके नाम इस प्रकार हैं-


  • एक दूजे के लिए

  • अंधा कानून

  • गिरफ्तार

  • लोहा  

  • प्यार का मंदिर

  • शेषनाग

  • स्वर्ग

  • अग्निपथ


मालूम हो कि साल 1994 में आई फिल्म खुदाई बतौर एक्ट्रेस माधवी की आखिरी हिंदी फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- दिल पर सीधे चोट करता है Kishore Kumar का ये गाना, एक बार सुनने के बाद दिमाग में अटक जाएंगे लिरिक्स
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com