search

SMUGGLER : 20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, खड़गपुर से लेकर आ रहा था माल

Chikheang 2025-11-9 22:37:19 views 1065
  




पुुलिस हिरासत में गांजा तस्कर।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर निवासी दीपेंद्र सोमानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 540 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीएसपी ने बताया कि बहरागोड़ा थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खड़गपुर से बस के जरिए गांजा लेकर झारखंड आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत बहरागोड़ा बस स्टैंड पहुंची और संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखी।  इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बोरा लेकर बस से उतरते देखा गया। पुलिस ने उसे तत्काल रोककर तलाशी ली तो बोरे से 20 किलो गांजा बरामद हुआ।   पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है और गांजा को झारखंड के विभिन्न इलाकों में बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दीपेंद्र सोमानी के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिले को नशामुक्त किया जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244