search

45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी, गाजियाबाद के मसूरी और त्यौडी में बनेगा मिनी स्टेडियम

deltin33 2025-11-11 17:36:48 views 1252
  

विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में विधायक खेल स्पर्धा को लेकर बैठक लेतीं मोदीनगर विधायक डा. मंजू सिवाच। सौ. प्रशासन



जागरण संवाददाता,गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 45 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को सोमवार को सहमति दी गयी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्ताव को पास किया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने पूर्व में पूरी हुई परियोजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद वर्ष 2025-26 के लिए नए प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

मुख्य तौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12.25 लाख रुपये की कीमत से विकासखंड भोजपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, ग्राम पंचायत पतला, ग्राम पंचायत बनेड़ा खुर्द, अटौर नंगला में ग्रामीण स्टेडियम मल्टीपरपज हाल, रजापुर की ग्राम पंचायत मसूरी में 9.20 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम और भोजपुर के गांव त्यौडी में 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव शामिल रहा। समिति ने इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने ग्राम तलहैटा और किल्हौडा रघुनाथुपर में भी मिनी स्टेडियम निर्माण का सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को दो दिन में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बनाए जा रहे सभी मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधानुसार सिंथेटिक ट्रैक तैयार किए जाएं ताकि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके। बैठक में सांसद अतुल गर्ग भी उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131