search

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, बम निरोधक दस्ते भी सतर्क; इन एंट्री प्वाइंट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Chikheang 2025-11-11 17:36:49 views 1307
  

शिमला के शोघी में वाहनों की जांच करती पुलिस। जागरण  



राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बम निरोधक दस्तों के साथ डाग स्क्वायड भी अलर्ट पर रखे गए हैं। प्रदेश की सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्रदेश के सभी पुलिस जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों, प्रमुख स्थानों और बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर जांच की जा रही है।

प्रदेश में जिला कांगड़ा के कंडवाल, सोलन में परवाणू, बिलासपुर सहित शिमला में शोघी में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चंबा में भी पुलिस अलर्ट है। ऊना में कुछ ढील दिखी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लंबे समय से होटलों में ठहरे लोगों की हो रही पड़ताल

प्रदेश के सभी जिलों में होटलों, होम स्टे ओर धार्मिक स्थलों में ठहरे लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही बीते एक सप्ताह और इससे पूर्व ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। विशेष रूप से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।  
अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें किसी भी अज्ञात वस्तु का पता चलने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा गया है। तुरंत कार्रवाई दल भी अलर्ट पर रखे हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धमाके के बाद हिमाचल में नाम का अलर्ट, यहां रात को एंट्री प्वाइंट पर नहीं थी कोई व्यवस्था
हिमाचल में हाई अलर्ट : डीजीपी

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बम निरोधक दस्तों के साथ डॉग स्क्वायड भी अलर्ट पर हैं। पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244