search
 Forgot password?
 Register now
search

Dharmatma के खलनायक का सौतला बेटा सिनेमा से रहा दूर, इस फील्ड में पिता नाम कर रहा है रोशन

Chikheang 2025-9-29 19:18:32 views 1306
  कौन है इस एक्टर का बेटा (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सुधीर यानी भगवानदास मूलचंद लुथरिया हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ एक्टर रहे थे। 1960 से लेकर 2009 तक बॉलीवुड फिल्में में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले सुधीर ने नेगेटिव कैरेक्टर में अपनी धाक जमाई थी। फिरोज खान की धर्मात्मा और अमिताभ बच्चन की शान जैसी मूवीज में उन्होंने बतौर खलनायक सिल्वर स्क्रीन पर अपनी कमाल की एक्टिंग का लोहा मनवाया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



एक्टर सुधीर का एक सौतेला बेटा भी है, जिसने सिनेमा से दूरी बनाई रखी और एक अलग फील्ड में अपने पिता का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं और क्या काम करता है।  
सुधीर का सौतेला बेटा कौन?

हिंदी सिनेमा में नेगेटिव कैरेक्टर में साइड रोल निभाने के लिए सुधीर को काफी लोकप्रियता मिली थी। स्क्रीन पर उनको देखकर हर कोई डर जाता था, क्योंकि वह विलेन की भूमिका को इतने शानदार तरीके जो पेश करते थे। सुधीर ने करियर पर पीक के दौरान शैला रे संग शादी रचाई थी, जिनकी पहली मैरिज खास नहीं चली। हालांकि, शैला पहले से ही एक बच्चे की मां थीं और उसका नाम अशोक बैंकर है।  



  

यह भी पढ़ें- Amjad Khan Son: शोले के \“गब्बर सिंह\“ की परछाई भी नहीं बन सका उनका बेटा, 8 फिल्मों के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड



इस तरह से अशोक एक्टर सुधीर के सौतेले बेटे हुए। अशोक ने माता-पिता की तरह फिल्म लाइन में करियर नहीं बनाया बल्कि, उन्हें लिखने-पढ़ने की रुचि रही। जिसकी वजह से आज वह भारत के मशहूर लेखक हैं। अशोक बैंकर ने कई प्रसिद्ध रचानाएं की हैं और राइटर के तौर पर अपने परिवार के नाम को रोशन किया है।  

  



अशोक बैंकर की लोकप्रिय किताबों की तरफ गौर किया जाए तो उसमें एक से बेहतरीन नोवल के नाम शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं-


  • प्रिंस ऑफ अयोध्या  

  • प्रिज ऑफ रामा  

  • आर्मिस ऑफ हनुमान  

  • किंग ऑफ अयोध्या  

  • द फॉरेस्ट ऑफ स्टोरीज  

  • आई एम ब्राउन  

  • टेन किंग्स
      


इनमें से अधिकतर अशोक की रचनाएं रामायण से संबंधित हैं, जो ये बताता है कि अध्यात्म की तरफ उनका रुक्षान अधिक रहा है।  
सुधीर की लोकप्रिय फिल्में

साल 2014 में अभिनेता सुधीर का निधन हो गया था। लेकिन वह एक सक्सेसफुल एक्टर के तौर पर अपने पीछे एक गोल्डन लेगेसी छोड़कर गए। उनकी प्रमुख फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-


  • दोस्ती  

  • हरे रामा हरे कृष्णा
      

  • धर्मात्मा  

  • शान  

  • सत्ते पे सत्ता  

  • दीवार  

  • दोस्ताना  

  • शराबी  

  • एलान है जंग   

  • इस तरह से   


इस तरह से 49 साल के अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता सुधीर ने कम से कम 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।  



यह भी पढ़ें- 100 फिल्में करने वाले Prem Nath का बेटा बड़े पर्दे पर रहा था फ्लॉप, टीवी पर सुपरस्टार बनकर खूब कमाया नाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157950

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com