search
 Forgot password?
 Register now
search

Dussehra 2025 Daan: दशहरा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, दुख-दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

cy520520 2025-9-29 19:18:34 views 1276
  Dussehra 2025 Daan: दशहरा पर करें ये दान।





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस शुभ दिन (Dussehra 2025) पर लोग पूजा-पाठ, शस्त्र पूजा और रावण दहन के साथ ही दान-पुण्य आदि जैसे अनुष्ठान करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी के दिन किया गया दान व्यक्ति को अक्षय फल देता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, इस दिन क्या दान (Dussehra 2025 Daan Items) करना शुभ माना जाता है?


करें इन चीजों का दान (Dussehra 2025 Par Karen In Chijon Kaa Daan)

  
अन्न और वस्त्र का गुप्त दान

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गुप्त दान को सबसे शुभ माना गया है। इस दिन किसी रूरतमंद, गरीब या ब्राह्मण को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


झाड़ू का दान

झाड़ू को धन का प्रतीक माना जाता है। यह घर से दरिद्रता और नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करता है। विजयादशमी के दिन किसी धार्मिक स्थान या रूरतमंद को नई झाड़ू का दान करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पीले वस्त्र और मिठाई

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे पर पीले वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और करियर में उन्नति मिलती है।


सुहाग की सामग्री

सुहागिन महिलाओं को इस दिन शृंगार की सामग्री का दान करना चाहिए। इससे मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है।
दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दान हमेशा ब्राह्मणों, साधुओं, या जरूरतमंद लोगों को ही करना चाहिए।
  • इस दिन नुकीली या धारदार चीजें और चमड़े से बनी वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।
  • दान करने के बाद किसी को नहीं बताना चाहिए।
  • दान करते समय घमंड नहीं करना चाहिए।


यह भी पढ़ें -  Shardiya Navratri 2025 Day 7: नवरात्र के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, मां काली बरसाएंगी कृपा



यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 Day 7: इस विधि से करें पूजा, नोट करें मां काली के भोग और मंत्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com