search
 Forgot password?
 Register now
search

भागलपुर को छोड़ सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का रहा दबदबा, वोटिंग प्रतिशत में निकलीं आगे

Chikheang 2025-11-13 11:07:12 views 1063
  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में मतदान करने के मामले में महिलाएं पुरुष की तुलना में काफी आगे रहीं। जिले में पुरुषों की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया।

सबसे अधिक 76 प्रतिशत मतदान कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने किया। मतदान के लिए आईं महिलाओं का कहना था कि जो सरकार उन्हें खाने के लिए दे रही है और ख्याल रख रही है, उनके लिए आई हैं। रोजगार के लिए महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये आना भी अधिक वोट प्रतिशत माना जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेत्री स्वेता सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के लिए काफी काम किया है। मतदान केंद्र पर काफी बुजुर्ग महिलाओं की भीड़ देखी गई। वृद्धा पेंशन 11 सौ रुपये करने की वजह से बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है।

जिले में 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। 66.26 प्रतिशत पुरुष व 69.27 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बसे अधिक मतदान किया। 155- कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 73.09 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष 70.12 प्रतिशत व महिला 76.32 प्रतिशत मतदान किया।

154- पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 71.12 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष ने 69.15 प्रतिशत और 74.47 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। कहलगांव और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के अमूमन सभी मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी की ललक मतदान को लेकर ज्यादा दिखी थी।

महिला मतदाताओं का झुंड मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द खूब रहा। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार भी दिखी। मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से पर्ची लेने या जिन महिला मतदाताओं के घर में पर्ची नहीं पहुंची उनके लिए पर्ची कटवाने की व्यग्रता महिलाओं में रही।

ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश मतदान केंद्रों पर पास के गांवों से महिलाएं हाथों में पहचान पत्र और पर्ची लिए लंबी कतार में सड़क या पगडंडियों पर पैदल जाती दिखीं। उनमें नई नवेली दुल्हन, पहली बार वोट देने जाने वाली बिटिया भी शामिल थीं।

उनके हाथों में वोटर आइकार्ड था। चेहरे पर शिकन या बेचैन होने जैसे भाव नहीं थे। बस तेजी से बूथ की तरफ बढ़ने का जज्बा था। हालांकि शहरी क्षेत्र में महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने अधिक वोट डाले। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रतिशत अधिक पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में वोट किए।
जिला का आंकड़ा

    श्रेणी प्रतिशत
   
   
   कुल
   67.75
   
   
   पुरुष
   66.26
   
   
   महिला
   69.27
   
152- बिहपुर विधानसभा

    श्रेणी मतदान प्रतिशत
   
   
   कुल
   65.68
   
   
   पुरुष
   64.05
   
   
   महिला
   67.20
   
153- गोपालपुर विधानसभा

    श्रेणी मतदान प्रतिशत
   
   
   कुल
   69.19
   
   
   पुरुष
   67.59
   
   
   महिला
   70.90
   
154- पीरपैंती विधानसभा

    श्रेणी मतदान प्रतिशत
   
   
   कुल
   71.12
   
   
   पुरुष
   69.15
   
   
   महिला
   74.47
   

155- कहलगांव विधानसभा

कुल- 73.09
पुरुष - 70.12
महिला - 76.32
156- भागलपुर विधानसभा

कुल- 57.15
पुरुष - 58.79
महिला - 55.44
157- सुल्तानगंज विधानसभा

कुल- 65.65
पुरुष - 63.35
महिला - 68.14
158- नाथनगर विधानसभा

कुल- 71.55
पुरुष - 70.77
महिला - 72.38
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157950

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com