search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election Result 2025: मोदी का 10 साल बाद आरा आना रहा बेहद शुभ, शाहाबाद में NDA ने जीती 19 सीटें

cy520520 2025-11-15 21:07:43 views 987
  



दीपक, आरा। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का करीब दस वर्ष बाद भोजपुर की धरती पर आना और आरा में चुनावी सभा करना एनडीए के लिए बेहद शुभ सिद्ध हुआ। एनडीए ने भोजपुर की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं शाहाबाद के रोहतास जिले की छह तथा बक्सर और कैमूर की तीन-तीन सीटें भी अपने नाम की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दो नवंबर को आरा शहर के मझौंवा हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा आयोजित हुई थी। यह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पहली बार भोजपुर की जनता को संबोधित किया था।  

प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में वे रमना मैदान आए थे और बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इसके बाद वे बक्सर और रोहतास में कार्यक्रमों में शामिल होते रहे, लेकिन भोजपुर में उनका यह लगभग दस वर्षों बाद पहला बड़ा राजनीतिक आयोजन था। शाहाबाद क्षेत्र को साधने के उद्देश्य से आरा को रणनीतिक रूप से चुना गया था।

भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर इन चार जिलों में फैले शाहाबाद क्षेत्र की कुल 22 विधानसभा सीटों में से इस बार एनडीए ने 19 सीटों पर कब्जा कर लिया, क्योंकि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जब महागठबंधन ने 22 में से 20 सीटें जीती थीं और एनडीए मात्र दो सीटों आरा और बड़हरा पर सिमट गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में इस बार शाहाबाद को एनडीए ने विशेष फोकस क्षेत्र बनाया।

वैसे, चुनावी प्रचार के दौरान एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज सह अभिनेता तिवारी, पावर स्टार पवन सिंह, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई दिग्गज नेताओं ने भोजपुर का दौरा किया था। चुनाव परिणामों ने एक बार फिर पूरे शाहाबाद क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com