Bihar Chunav Result : बिहार में BSP ने बरकरार रखी अपनी एक सीट, UP और Bihar में एक-एक विधायक

deltin33 2025-11-15 23:08:20 views 1014
  

बसपा अध्यक्ष मायावती, रामगढ़ से निर्वाचित सतीश कुमार सिंह यादव



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव 2027 में पूरे दम के साथ उतरने की तैयारी में लगी बहुजन समाज पार्टी को बिहार के विधान सभा चुनाव में अपनी एक सीट बचाने में सफलता मिली है।

बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से 30 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इससे पहले 2020 में भी बसपा का एक विधायक था। बसपा यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर चुनाव लड़ी और बलिया के रसड़ा से उमाशंकर सिंह ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए पार्टी का खाता खोला था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार 243 सीटों में से 192 पर चुनाव लड़ा था। सतीश कुमार सिंह यादव की करीबी जीत पार्टी के लिए संजीवनी साबित हुई। कैमूर जिला का रामगढ़ पारंपरिक रूप से राजद का गढ़ माना जाता है। सतीश यादव ने पिछली हार 2024 का बदला लेते हुए भाजपा के विधायक को शिकस्त दी। सतीश कुमार सिंह यादव को 72,689 मत मिले। उन्होंने विधायक भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को हराया। अशोक को 72,659 और तीसरे स्थान पर रहे राजद के अजित कुमार को 41,480 मत मिले।

बिहार के रामगढ़ में बसपा उम्मीदवार सतीश यादव की रोमांचक जीत से बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बसपा मुखिया मायावती ने भी राहत की सांस ली होगी। इससे पहले सतीश यादव को रामगढ़ में 2023 में ‍उप चुनाव में सिर्फ 1300 वोट से हार झेलनी पड़ी थी। रामगढ़ उपचुनाव 2024 में पेशे से शिक्षक सतीश यादव पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह से 1,362 वोटों के अंतर जीत दर्ज की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके चाचा अंबिका सिंह भी बसपा उम्मीदवार के रूप में राजद के सुधाकर सिंह से केवल 189 वोटों से हार गए थे। लगातार नजदीकी हार के बावजूद, सतीश यादव ने हार नहीं मानी और 2025 में 30 वोटों के सबसे करीबी अंतर से जीत हासिल कर अपनी और बसपा की किस्मत बदल दी।

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में रामगढ़ सीट से जीत हासिल कर सतीश कुमार सिंह यादव ने बहुजन समाज पार्टी का राज्य में खाता खोल दिया है। सतीश यादव के पिता अगुन सिंह यादव भी चुनाव लड़े थे। 39 वर्ष के सतीश यादव ने हाई स्कूल और इंटर तक पढ़ाई बिहार से की और ग्रेजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से किया। सतीश सिंह ने बीएचयू में 2005 में बीपीएड कोर्स में दाखिला लिया था। सतीश मूल तौर पर भभुआ के दुर्गावती के रहने वाले हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। 243 सीटों में से भाजपा को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी (आरवी) को 19, हम (एस) को पांच और आरएलएम को चार सीटें मिलीं। एनडीए का कुल आंकड़ा 202 सीटों पर पहुच गया, यहां सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का बहुमत आवश्यक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
322577

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.