search

खुद को डूडा अधिकारी बता फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी, CRPF दारोगा-इंस्पेक्टर के फर्जी दस्तावेजों के साथ 2 गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-16 12:36:39 views 887
  



संवाद सूत्र, लखनऊ। खुद को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) का अधिकारी बताकर मासूम लोगों को कांशीराम शहरी आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगने वाले दो आरोपितों को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दारोगा और इंस्पेक्टर के कुल छह कूटरचित पहचान पत्र, तीन आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड भी बरामद किए हैं। दोनों के पास से पुलिस का मोनोग्राम लगी एक स्कार्पियो भी मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पारा इंस्पेक्टर ने क्या बताया?

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि 21 मार्च को हंसखेड़ा की न्यू कांशीराम कालोनी निवासी चांदनी सोनकर ने विनोद सोनकर, सुषमा सोनकर, जय प्रकाश उपाध्याय, केडी शर्मा के खिलाफ योजना में मकान दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

शनिवार को पुलिस ने सुलतानपुर के चांदा निवासी जय प्रकाश उपाध्याय, पारा के कांशीराम कालोनी निवासी विनोद सोनकर को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास आवासीय योजना की सदरौना, गहरू, पारा, लौलाई की कूटरचित सूची भी बरामद हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126