बिहार में 10वीं बार फिर नीतीश कुमार, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों पर एक नजर

deltin33 2025-11-17 02:47:17 views 654
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत दर्ज की और राज्य की 243 सीटों में से 202 पर जीत हासिल की। गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों - BJP ने 89 और नीतीश कुमार की JDU ने 85 सीटें जीतीं। इसके ठीक उलट, महागठबंधन इस लहर में बिखर गया। RJD को केवल 25 सीटें मिलीं, कांग्रेस 6 पर सिमट गई, और वाम दलों के खाते में कुल मिलाकर केवल 3 सीटें आईं। BSP और IIP को एक-एक सीट मिली।



इस निर्णायक जीत के साथ, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार एक और कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले कुमार नौ बार इस पद पर रह चुके हैं। इस बीच आइए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों के बारे में मे भी कुछ जानते हैं-



नवीन पटनायक (ओडिशा): 24 साल (5 मार्च 2000 – 12 जून 2024):




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/amid-turmoil-in-rjd-tej-pratap-extends-support-to-nda-rohini-acharya-article-2284946.html]Bihar News : RJD में भूचाल के बीच तेजप्रताप ने NDA को दिया समर्थन, बहन रोहिणी को भी ऑफर
अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 10:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/lalu-yadav-family-rift-rohini-acharya-says-my-parents-and-my-sisters-were-crying-for-me-article-2284938.html]Rohini Acharya: \“मारने के लिए चप्पल उठाई, मेरे माता-पिता रो रहे थे...\“, भावुक होकर बोलीं रोहिणी
अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 9:33 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-result-nda-oath-ceremony-likely-on-november-20-in-patna-gandhi-maidan-article-2284932.html]Bihar News: पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह! इस फॉर्मूले पर बनेगी कैबिनेट
अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 8:54 PM

नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 24 सालों से ज्यादा सेवा दी। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। शांत स्वभाव, सादगी और दृढ़ निर्णयों के लिए प्रसिद्ध पटनायक का कार्यकाल BJP की 2024 की जीत के साथ खत्म हुआ, लेकिन वे भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में शामिल हैं।



ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल): 23 साल (21 जून 1977 – 5 नवंबर 2000):



ज्योति बसु भारत के सबसे सम्मानित वामपंथी नेताओं में से थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में 23 सालों से ज्यादा शासन किया। उन्होंने राजनीतिक स्थिरता और पार्टी विचारधारा में अद्भुत संतुलन बनाए रखा। उन्हें एक बार भारत के प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।



गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश): 22 साल (18 जनवरी 1980 – 19 जनवरी 1999; 3 अगस्त 2003 – 9 अप्रैल 2007):



गेगोंग अपांग राज्य की राजनीति के सबसे प्रमुख चेहरों में रहे। उन्होंने दो अलग-अलग अवधियों में लगभग 23 सालों तक मुख्यमंत्री पद संभाला। अपांग ने प्रशासनिक ढांचे और विकास को मजबूत किया। अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में उनका फिर से सत्ता में लौटना उनकी अनूठी नेता के रूप में पहचान स्थापित करता है।



लाल थनहवला (मिजोरम): 22 साल (5 मई 1984 – 21 अगस्त 1986; 24 जनवरी 1989 – 3 दिसंबर 1998; 11 दिसंबर 2008 – 15 दिसंबर 2018):



लाल थनहवला ने मुख्यमंत्री के तौर पर तीन अवधियों में 22 सालों तक सेवा दी। उनके नेतृत्व में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनकी राजनीतिक यात्रा में लगातार जीत और वापसी प्रमुख रही।



वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश): 21 साल (8 अप्रैल 1983 – 5 मार्च 1990; 3 दिसंबर 1993 – 24 मार्च 1998; 6 मार्च 2003 – 30 दिसंबर 2007; 25 दिसंबर 2012 – 27 दिसंबर 2017):



वीरभद्र सिंह राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अनेक बार पद संभालते हुए करीब 21 सालों तक हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल \“गोल्डन पीरियड\“ माना जाता है, जिसमें प्रगति और विकास के कई मॉडल बने।



माणिक सरकार (त्रिपुरा): 19 साल (11 मार्च 1998 – 9 मार्च 2018):



माणिक सरकार को भारत के सबसे ईमानदार और सादगीपूर्ण मुख्यमंत्रियों में माना जाता है। उन्होंने लगातार 19 सालों तक त्रिपुरा का नेतृत्व किया। अपने समाजवादी दृष्टिकोण और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध, उनके दौर में राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा और शांति के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की।



नीतीश कुमार (बिहार): 19 साल (3 – 11 मार्च 2000; 24 नवंबर 2005 – 20 मई 2014; 2 फरवरी 2015 – वर्तमान):



नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में स्थिरता और विकास के प्रतीक हैं। वे पहली बार 2000 में मात्र सात दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 2005 के बाद से उनका कद लगातार बढ़ता गया। 2015 से उनका कार्यकाल लगातार चल रहा है। नीतीश कुमार ने कुल मिलाकर 19 सालों से ज्यादा शासन किया, जिससे वे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों में शामिल हैं।



एम करुणानिधि (तमिलनाडु): 18 साल (10 फरवरी 1969 – 31 जनवरी 1976; 27 जनवरी 1989 – 30 जनवरी 1991; 13 मई 1996 – 14 मई 2001; 13 मई 2006 – 16 मई 2011):



\“कलैग्नर\“ के नाम से विख्यात करुणानिधि, तमिलनाडु के सबसे प्रभावशाली नेताओं में रहे। वे चार कार्यकालों में 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और राज्य को सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर मुख्यधारा में लाने में बड़ी भूमिका निभाई।



प्रकाश सिंह बादल (पंजाब): 18 साल (27 मार्च 1970 – 14 जून 1971; 20 जून 1977 – 17 फरवरी 1980; 12 फरवरी 1997 – 26 फरवरी 2002; 1 मार्च 2007 – 16 मार्च 2017):



प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति के दिग्गज रहे। चार बार मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने 18 सालों तक राज्य का नेतृत्व किया। वे एक समय भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बने थे। उनके कार्यकाल को पंजाब की कृषि, ग्रामीण विकास और प्रशासन में नई दिशा देने के लिए याद किया जाता है।



Bihar News : बिहार में इस फॉर्मूले पर बन रही है नई कैबिनेट, भाजपा-जदयू, लोजपा से कितने मंत्री होंगे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
323759

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.