Bihar Election Result: नीतीश के 11 मंत्रियों की बल्ले-बल्ले, इस बार पहले से अधिक वोटों से हासिल की जीत

deltin33 2025-11-17 18:37:11 views 1256
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।



मुकेश कुमार, समस्तीपुर। चुनाव में खड़े उत्तर बिहार के सभी 11 मंत्रियों में जीत हासिल की। वे इस बार पहले से अधिक मतों से जीते। ये मंत्री चार जिलों मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और पश्चिम चंपारण जिलों की सीटों से थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू सिंह, जाले से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, दरभंगा नगर से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के अलावा झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, फुलपरास से शीला मंडल, बेतिया से रेणु देवी, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान मैदान में थे।  

कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने 2020 के चुनाव में 77,837 मत हासिल किए थे। इस बार उन्हें 107811 मत मिले। साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह को 2020 में 81,203 मत मिले थे। इस बार 1,06,322 मत मिले।

जाले से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा को 2020 में 87,376 मत मिले थे। इस बार 1,00496 मिले। दरभंगा नगर से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी को पिछली बार 84,144 मत मिले थे। इस बार 97,453 मत मिले हैं। बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को पिछले चुनाव में 68,538 मत मिले थे। इस बार 96,300 मत मिले।  

समस्तीपुर के सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को पिछले चुनाव में 72,666 मत मिले थे। इस बार 1,02,792 मत मिले। कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को पिछली बार 72,279 मत मिले थे। इस बार उन्हें 1,18,162 मत मिले।  

झंझारपुर सीट से मंत्री नीतीश मिश्रा को बीते चुनाव में 94,854 मत मिले थे। इस बार 1,07,958 मत मिले। फुलपरास सीट से मंत्री शीला कुमारी को पिछले चुनाव में 75,116 मत मिले थे। इस बार 93,677 मत मिले। बेतिया से रेणु देवी को 2020 के चुनाव में 84,496 मत मिले थे। इस बार 91,907 वोट मिले हैं। हरसिद्धि सीट से मंत्री कृष्णनंदन पासवान को इस बार 96,864 मत मिले हैं। उन्हें 2020 के चुनाव में 84,615 मत मिले थे।  
समस्तीपुर में मंत्रियों के सामने पुराने योद्धा ही टक्कर में

साहेबगंज और कुढ़नी में महागठबंधन ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। सरायरंजन और कल्याणपुर में जदयू के मंत्रियों का मुकाबला पुराने प्रतिद्वंद्वी क्रमश: राजद के अरविंद सहनी और भाकपा (माले) के रंजीत राम से ही हुआ। जाले सीट पर मंत्री जीवेश कुमार के सामने कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला। बहादुरपुर में मंत्री मदन सहनी के सामने राजद ने प्रत्याशी बदलते हुए लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त राजद के भोला यादव को उतारा था।

दरभंगा शहरी से संजय सरावगी छठी बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। जबकि यहां की सीट राजद ने वीआईपी को दी और प्रत्याशी भी बदल दिया था। फुलपरास सीट पर शीला कुमारी के सामने भी कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया। हरसिद्धि सीट पर भी प्रत्याशी बदले गए।

यह भी पढ़ें- Bihar Government Formation: नई सरकार के स्वागत में जुटे नौकरशाह, मंत्रियों के लिए नोट्स तैयार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
327602

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.