search

गुजरात में पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोप में वन अधिकारी गिरफ्तार, संदिग्ध परिस्थिति में मिले थे शव

Chikheang 2025-11-18 06:36:21 views 1272
  

गुजरात में पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोप में वन अधिकारी गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में एक वन अधिकारी की पत्नी और दो बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला एक सुनियोजित हत्या का निकला है। इसके बाद आरोपित वन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने शवों को भावनगर में अपने आवास के पास एक गड्ढे में फेंक दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) 39 वर्षीय शैलेश खंभला और उनकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद प्रथम दृष्टया अपराध का कारण प्रतीत होता है। आरोपित ने पत्नी और बच्चों की तकिये से गला दबाकर हत्या की थी।
आरोपी को एक दिन बाद किया गया गिरफ्तार

शैलेश खंभला को उनकी पत्नी 42 वर्षीय नयना, नौ वर्षीय बेटे और 13 वर्षीय बेटी के शव तलाजा रोड पर फारेस्ट कालोनी स्थित उनके आधिकारिक आवास के पास छह फुट गहरे गड्ढे में पाए जाने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खंभला जांच के दायरे में आ गए क्योंकि उन्होंने जांच के दौरान अपनी लापता पत्नी और बच्चों के प्रति कोई चिंता नहीं दिखाई और उनके बयान में विसंगतियां पाई गईं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244