search
 Forgot password?
 Register now
search

Mainpuri Accident: रेलिंग तोड़कर दन्नाहार नहर में गिरी बेकाबू कार, फिरोजाबाद के फार्मासिस्ट की मौत और चार घायल

deltin33 2025-11-18 17:07:33 views 1028
  

मृतक की फाइल फोटो और नहर में गिरी कार।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। एटा के रहने वाले साथी कर्मचारी के यहां आयोजित शादी में भाग लेकर वापस आते समय घिरोर रोड पर अनियंत्रित कार मंगलवार तड़के दन्नाहार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में फिरोजाबाद के फार्मासिस्ट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि कार सवार चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रख स्वजन को घटना की जानकारी दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
दन्नाहार नहर पुल पर हुआ हादसा, कार सवार चार साथी हुए घायल

  

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवर निवासी 35 वर्षीय तरुण बघेल फिरोजाबाद में केंद्रीय औषधि भंडार में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। औषधि भंडार पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाहर सिंह निवासी शांति नगर एटा की सोमवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए तरुण बघेल, फार्मासिस्ट उमेश तिवारी निवासी नेपई थाना रामगढ़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रघु प्रताप निवासी प्रताप भवन रेलवे स्टेशन के निकट शिकोहाबाद और एलटी अमित निगम निवासी कुंज कालोनी फिरोजाबाद कार द्वारा एटा में आयोजित शादी में शामिल होने गए थे। रात 12 बजे के करीब सभी औंछा-सकीट मार्ग होते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार को अमित निगम चला रहे थे।

एटा में साथी कर्मचारी के यहां शादी में भाग लेकर लौट रहे थे कार सवार


  

पड़रिया चौराहे पर रास्ता भूलने के कारण वह लोग मैनपुरी पहुंच गए और वहां घिरोर रोड होते हुए फिरोजाबाद जा रहे थे। जब कार मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब दन्नाहार नहर पुल पर पहुंची तो मोड़ होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में आगे बैठे तरुण बघेल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अमित, उमेश तिवारी, राकेश कुमार, रघु प्रताप घायल हो गए।

  
पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकाला

  

हादसे की सूचना मिलते दन्नाहार इंस्पेक्टर वीरेंद्रपाल सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में तरुण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव मोर्चरी पर रखवाया और स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है।

इंस्पेक्टर दन्नाहार वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक की मृत्यु और चार लोग घायल हुए हैं। स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com