search

सहारनपुर में मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Chikheang 2025-11-19 00:08:23 views 1270
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को इनके पास से दो जिंदा गौवंश, एक छोटा हाथी और गोकशी के उपकरण मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बड़गांव पुलिस सोमवार रात मौहम्मदपुर गाडा राजबाहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक छोटे हाथी को रुकने का इशारा किया गया, तभी एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश घायल हुआ।

घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम फाजिल पुत्र अब्बास उर्फ बुल्ला निवासी चरहो थाना रामपुर मनिहारान बताया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, एक खोखा और गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ बड़गांव और रामपुर थाने में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि ये बदमाश जंगल में बेसहारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर हत्या कर देते हैं। मुठभेड़ में उप निरीक्षक लाखनसिंह भी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244