search

बदायूं में 3 शिकारी गिरफ्तार, नीलकंठ सहित 15 पक्षियों के शव बरामद; पशु प्रेमी की सूचना पर कार्रवाई

deltin33 2025-11-19 14:37:12 views 1280
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। बुधवार सुबह शहर के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने तीन शिकारियों को दबोच लिया। उनके पास से 15 पक्षियों के शव बरामद हुए हैं। उनके पंख नोच दिए गए थे। बताया जा रहा है इसमें एक महिला फरार हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
बदायूं पुलिस ने तीन शिकारी दबोचे, 15 पक्षियों के शव बरामद


पशु प्रेमी दीपेश दीवाकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह तीन तस्करों को दबोच लिया। वह बगुला, नीलकंठ और अन्य पक्षियों को मारकर लाए थे। उनके साथ एक महिला तस्कर भी मौजूद थी लेकिन पुलिस को देखकर वह फरार होने में कामयाब रही।

  
ये पकड़े गए तस्कर

  

पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम गाजियाबाद निवासी विकास पुत्र चंद्रपाल, गौतमबुद्धनगर निवासी गौतम पुत्र कालू और हापुड़ निवासी अम्मू पुत्र कृपाल बताए। उनके साथ मौजूद गाजियाबाद निवासी छमिया की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131