search
 Forgot password?
 Register now
search

पटपड़गंज विधानसभा के विकास के लिए 40 करोड़ फंड आवंटित, CM रेखा गुप्ता ने कहा- सभी वार्डों का होगा विकास

deltin33 2025-11-24 06:06:10 views 1257
  

वेस्ट विनोद नगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेस्ट विनोद नगर में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया है। इससे क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य होंगे। इसके बावजूद कोई समस्या रह जाए तो हमें बताएं, उसे भी दूर कराएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि वर्षों तक यह विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी के बड़े नेता के पास रही, लेकिन जब क्षेत्र के लोगों से सामना करने का वक्त आया तो वह भाग गए। क्योंकि उन्हें पता था कि उन्होंने क्षेत्र में काम नहीं किया। लेकिन जब आपने दिल्ली में भाजपा को जिम्मेदारी सौंपी और यहां हमारी पार्टी से विधायक चुना तो क्षेत्र में विकास के काम शुरू हुए।

इस जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद हर्ष मल्होत्रा, पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी, कृष्णा नगर विधायक डा. अनिल गोयल, त्रिलोकपुरी विधायक रविकांत समेत कई लोग मौजूद रहे।
RWA पदाधिकारियों से की भेंट

वहीं, दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न समस्याओं के बाबत स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही इस कालोनी से अनधिकृत कालोनियों का टैग खत्म कर यहां भी द्रुतगति से विकास का पहिया घूमेगा।

इस दौरान स्थानीय वारवा एसोसिएशन और सैनिक फार्म के विभिन्न कालोनियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी मांगे रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याएं दूर कर कालोनी को रेगुलराइज करके बिजली, पानी, सड़क, सीवर और मूलभूत सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करने की बात कही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com