search
 Forgot password?
 Register now
search

ग्रीस के ध्वज में नीला रंग समुद्र और सफेद रंग शांति का प्रतीक है, नेशनल फ्लैग को 1978 में औपचारिक रूप से अपनाया गया था_deltin51

cy520520 2025-10-3 00:06:33 views 1235
  यहां देखें ग्रीस के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में पूरी जानकारी।





एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: ग्रीस एक ऐसा देश जो अपनी खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहर और समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। ग्रीस देश यूरोप के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और यह चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ है। चारों ओर समुद्र से घिरे रहने के कारण यह इस देश की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। ग्रीस में रहने वाले लोग अपने देश को \“एल्लास\“ कहते हैं। साथ ही ग्रीस को आधिकारिक तौर पर \“हेलेनिक रिपब्लिक\“ कहा जाता है। ग्रीस का राष्ट्रीय ध्वज नीला और सफेद रंग का है, जो ग्रीस के समुद्र और आकाश का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से ग्रीस देश के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानेंगे कि इसे आधिकारिक तौर पर कब मान्यता मिली और ध्वज में मौजूद रंग का क्या महत्व है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


ग्रीस का राष्ट्रीय ध्वज

ग्रीस के राष्ट्रीय ध्वज में चार सफेद और पांच नीली पट्टियां हैं, जिनके ऊपरी बाएं कोने पर एक सफेद क्रॉस बना है। बता दें, नीला और सफेद रंग ग्रीस के राष्ट्रीय रंग माने जाते हैं। साथ ही ध्वज में मौजूद नीला रंग समुद्र और आकाश का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग ग्रीस की स्वतंत्रता और शांति का प्रतीक है। इसके अलावा, ऊपरी बाएं कोने में बना सफेद क्रॉस ईसाई धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रीक के ध्वज में मौजूद सफेद और नीली नौ धारियां नौ शब्द वाले \“Eleftheria i Thanatos\“ यानी स्वतंत्रता या मृत्यु को दर्शाती है।

patna-city-good--news,Patna News,Patna Latest News,Patna News in Hindi,Patna Samachar,Bihar news, Patna news, Bihar vegetable centers, Nitish Kumar initiatives, Rural employment Bihar, Affordable vegetables Bihar, Bihar agricultural development, Women empowerment Bihar, Modern vegetable centers, Bihar government schemes, Cold storage facilities Bihar, Farmer benefits Bihar,Bihar news   
1820 के ग्रीक स्वतंत्रता की घोषणा

ग्रीक को स्वतंत्रता एक लंबी लड़ाई के बाद मिली। दरअसल ग्रीक 19वीं शताब्दी में ओटोमन शासन के कब्जे में था। ऐसे में ग्रीक के लोगों ने अपने देश को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से स्वतंत्रता दिलाने लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी और खुद को 1820 में एक स्वतंत्र देश घोषित किया। हालांकि इस राष्ट्रवादी विद्रोह में ग्रीक के लोगों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कई क्रांतिकारी झंडे जैसे काले-सफेद-लाल धारियों वाले झंडे फहराए। कुछ झंडे नीले व सफेद रंग के भी थे, जिनमें संतों और क्रांतिकारी नारों की तस्वीरें थी। हालांकि 13 जनवरी, 1822 में नीला और सफेद रंग के झंडे को पहली बार राष्ट्रीय सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया। इसके अलावा, ग्रीस के झंडे को आधिकारिक तौर पर 22 दिसंबर, 1978 को अपनाया गया।


नौसेना ने फहराया था पहली बार झंडा

ग्रीस का झंडा पहली बार नौसेना द्वारा फहराया गया था। इसे नौसेना द्वारा 1922 में अपनाया गया था। बता दें, ग्रीस की थल सेना और सरकार कुछ समय तक अलग झंडे का उपयोग करती थी। लेकिन बाद में यह ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व बन गया। इसके अलावा, ग्रीक के झंडे में मौजूद 9 धारियों को लेकर कई मान्यताएं हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मान्यता यह है कि यह समुद्र की लहरों को दर्शाता है। ग्रीक का झंडा राजनीति का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रीक संस्कृति, धर्म और ग्रीक के समुद्र का प्रतीक है। ग्रीस के राष्ट्रीय ध्वज केवल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नहीं, बल्कि हर रविवार यह झंडा देश में फहराया जाता है।  



यह भी पढ़ें: IB ACIO Result 2025: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट, यहां mha.gov.in से कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153533

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com