search

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

deltin33 2025-11-26 01:37:46 views 1253
  

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में खरगे से की मुलाकात।



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली गए हैं। मंगलवार देर शाम यह मुलाकात हुई। विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोहिया व डांगरू भेंट किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विनय कुमार बुधवार को भी दिल्ली में ही होंगे। इस दौरान पार्टी के कई अन्य नेताओं से उनके मिलने का कार्यक्रम है। विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का उन्हें हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के गठन सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131