search

पागल कुत्ते ने गाय को काटा, दूध पीने से गांव वाले पड़े बीमार; एक बच्‍चा भी शामिल

deltin33 2025-10-3 02:36:33 views 1300
  मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। प्रतीकात्‍मक





संवाद सूत्र जागरण, त्यूणी। सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के एक गांव में पागल कुत्ते के गाय को काटने पर उसका दूध पीने से 18 लोग बीमार पड़ गए। गुरुवार को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी पहुंचे मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा नरेन्द्र राणा ने कहा वैक्सीनेशन के बाद सभी की तबीयत में सुधार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार बंगाण के आराकोट क्षेत्र से जुड़े एक गांव में तीन दिन पहले पागल कुत्ते ने एक गाय को काट दिया था। बताया जा रहा है कि घटना के दूसरे दिन पागल कुत्ते, गाय व बछड़े की मौत हो गई। इस दौरान गाय का दूध पीने से एक ही गांव के 18 लोग बीमार पड़ गए। इसमें एक बच्चा व 11 महिलाएं शामिल हैं।


स्थानीय लोगों में डर

गाय को पागल कुत्ते के काटने की घटना से स्थानीय लोग डर गए। तबीयत बिगड़ने से वह उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा नरेन्द्र राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी 18 मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा वैक्सीनेशन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों की तबीयत में सुधार है। घटना से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इन मरीजों के अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी गाय के दूध का सेवन किया होगा।



प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा नरेंद्र राणा ने कहा मरीजों की सुविधा को अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एंटी रैबीज वैक्सीन व दवाइयां भेजने की डिमांड की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131