search
 Forgot password?
 Register now
search

Himachal: सैंज में 4 लोगों ने कर दी महिला की हत्या, डेढ़ महीने बाद एक ऑडियो से खुला राज; पुलिस ने पकड़ लिया था पति

LHC0088 2025-10-3 02:36:39 views 1254
  सैंज हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक फोटो





जागरण संवाददाता, मंडी। Kullu Sainj Woman Murder, जिला कुल्लू के सैंज में विवाहिता की चार लोगों ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को ही आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कई दिन जेल में रहने के बाद एक वायरल ऑडियो के बाद सारे मामले का पटाक्षेप हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का एक कर्मी नशे में दोस्त को काल नहीं करता तो सैंज घाटी के जाहिला की महिला की निर्मम हत्या से पर्दा नहीं उठता। महिला 12 अगस्त को लापता हुई थी। 14 अगस्त को शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था।



पुलिस ने मामले की जांच गंभीरता से करने के बजाय महिला के पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में सलाखों के पीछे डाल दिया। वह करीब एक माह जेल में रहा। अब जमानत पर रिहा हुआ है। उसे उम्र भर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप झेलने पड़ते।

कहते हैं कि भगवान के घर में देर है,अंधेर नहीं। कुछ ऐसा ही इस मामले में भी हुआ।

पीडब्ल्यूडी कर्मी की नशे में की गई एक काॅल ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। दोस्त ने इस काॅल को रिकार्ड कर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई।


कर्मचारी था वारदात का चश्मदीद

दरअसल पीडब्ल्यूडी कर्मी घटना का चश्मदीद था। उसने अपनी आंखों के सामने चारों आराेपितों को महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाते हुए देखा था, लेकिन डर के मारे यह राज उसने अपने सीने में दबाकर रखा था। नशे में उसने यह सारी बातें अपने दोस्त को बता दी।
हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

मृतका अनुसूचित जाति से संबंध रखती है, जबकि तीन आरोपित अगड़ी जाति से हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपितों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछताछ कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।



महिला की हत्या के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। सामूहिक दुष्कर्म की बात अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हर बात की बारीकी से जांच कर रही है।

-चंद्रशेखर, जांच अधिकारी एवं डीएसपी, आनी।


यह भी पढ़ें- कुल्लू दुष्कर्म मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी हिमाचल सरकार से रिपोर्ट, पुलिस अधिकारी पर केस दबाने का आरोप



यह भी पढ़ें- Himachal News: चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस जवान को भी टिप्पर में ले गया खनन माफिया, सड़क पर फेंक दिया मैटेरियल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com