search
 Forgot password?
 Register now
search

लापता को ढूंढने में चंडीगढ़ पिछड़ा, रिकवरी दर देश में सबसे कम, एनसीआरबी की रिपोर्ट से बच्चों की सुरक्षा की चिंता बढ़ी

Chikheang 2025-10-3 03:06:40 views 1276
  रिपोर्ट के मुताबिक लापता 553 बच्चों में से 327 का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।





रवि अटवाल, चंडीगढ़। लापता लोगों को ढूंढने में चंडीगढ़ पुलिस पिछड़ रही है। 17.9 प्रतिशत रिकवरी दर है, जो कि देश में सबसे कम है। यह खुलासा नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी वर्ष 2023 की रिपाेर्ट से हुआ है। इससे बच्चों की सुरक्षा की चिंता बढ़ने लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिपोर्ट के मुताबिक लापता 553 बच्चों में से 327 का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, अगर बात पुरुषों और महिलाओं की करें तो 3280 में से 2694 अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की रिकवरी दर के मामले में चंडीगढ़ के बाद ओडिशा 20.2 प्रतिशत और पंजाब 21.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।



रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में वर्ष 2023 तक 327 बच्चे लापता था, जिनमें 141 लड़के व 186 लड़कियां हैं। वर्ष 2022 तक चंडीगढ़ में 362 बच्चे लापता था और फिर 2023 में 191 और बच्चे गुमशुदा हो गए। ऐसे में यह आंकड़ा 2023 में बढ़कर 553 हो गया। हालांकि इनमें से 226 बच्चों को ढूंढ निकाला गया था। फिर भी पुलिस के रिकार्ड में 2023 तक 327 बच्चे गुमशुदा थे।


बंगाल-ओडिशा में 11 हजार बच्चियां लापता, पंजाब के हाल भी चिंताजनक

देशभर की बात करें तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सबसे ज्यादा बच्चियां लापता हो रही हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों राज्यों में मिलाकर 11820 बच्चियां 2023 तक लापता थीं। पश्चिम बंगाल में 5323 और ओडिशा में सबसे अधिक 6497 बच्चियां लापता थीं। वहीं, पंजाब की हालत चिंताजनक है। यहां वर्ष 2023 तक 2191 बच्चे लापता हुए थे जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। इनमें से 1298 तो बच्चियां ही थीं। वहीं, हरियाणा में 2023 तक 1871 बच्चे लापता थे जिनमें से 1266 बच्चियां थीं।


चंडीगढ़ में गुमशुदा के आंकड़े (वर्ष 2023 तक)

- 553 बच्चे लापता थे, 186 लड़के-367 लड़कियां

- 226 बरामद हुए, 327 अभी भी लापता

- 3280 लोग लापता थे, 1467 पुरुष-1813 महिलाएं

- 586 लोग बरामद हुए, 2694 अभी भी लापता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com