search
 Forgot password?
 Register now
search

प्रयागराज मंडल में चेन पुलिंग मामले में कानपुर सेंट्रल स्टेशन नंबर वन, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान

cy520520 2025-11-27 01:56:35 views 518
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे की ओर से जारी किए गए चेन पुलिंग मामले हैरान करने वाले हैं। प्रयागराज मंडल में सबसे ज्यादा चेन पुलिंग कानपुर सेंट्रल स्टेशन में यात्रियों ने किया है। इस मामले में छह सौ से ज्यादा यात्री गिरफ्तार भी किए गए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

रेलवे प्रयागराज मंडल में इस वित्तीय वर्ष में अबतक ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकने के मामले सबसे अधिक सेंट्रल स्टेशन पर हुए हैं। चेन पुलिंग में दूसरे स्थान पर टूंडला तथा तीसरे स्थान पर इटावा के यात्री रहें है। रेलवे चेन पुुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 19 नवंबर तक के आकड़ों पर नजर डाली जाए तो आठ महीनों में 4022 यात्रियों को चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  


इन स्टेशनों पर इतनी गिरफ्तारियां


  

  • कानपुर सेंट्रल: 625
  • टूंडला: 388
  • इटावा: 285
  • प्रयागराज जंक्शन: 284
  • फतेहपुर: 283
  • अलीगढ़: 268
  • नैनी जंक्शन: 256
  • मिर्जापुर: 214
  • मानिकपुर: 207
  • फफूंद: 154
  • सूबेदारगंज: 149
  • शिकोहाबाद: 144
  • प्रयागराज छिवकी: 123
  • जीएमसी: 105
  • हाथरस: 104
  • चुनार: 102
  • खुर्जा: 97
  • फिरोजाबाद: 96
  • दादरी: 84
  • पनकी धाम: 36
  • कानपुर अनवरगंज: 18


  
इस माह इतने यात्रियों को चेन पुलिंग करते पकड़ा गया

  • अप्रैल : 413 लोग गिरफ्तार
  • मई : 599 लोग गिरफ्तार
  • जून :  617 लोग गिरफ्तार
  • जुलाई : 579 लोग गिरफ्तार
  • अगस्त : 564 लोग गिरफ्तार
  • अक्तूबर : 486 लोग गिरफ्तार
  • सितम्बर : 513 लोग गिरफ्तार
  • नवंबर : 251 लोग गिरफ्तार


  
रेलवे ने की ये अपील


रेल प्रशासन यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। इसके दुरुपयोग से यात्रियों को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है ।

  


रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। यात्री ट्रेनों में यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। यह दंडनीय अपराध है, इसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रविधान है। इसके दुरुपयोग से यात्रियों को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समय बद्धता और सुरक्षा पर असर पड़ता है।
-अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com